Ranchi

Apr 22 2024, 16:03

आज से झारखंड में भाजपा उम्मीदवारों का नामांकन होगा शुरू, आज गीता कोड़ा कल अर्जुन मुंडा भरेंगे पर्चा

रांची: एनडीए ने झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहले ही कर चुकी है। आज से एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन का सिलसिला शुरू हो रहा है। झारखंड में होने वाले चुनाव के पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक के लिए एनडीए का कौन सा प्रत्याशी कब नामांकन दाखिला करेगा, इसकी पूरी लिस्ट फाइनल हो गई है।

देश के चौथे चरण और राज्य में पहले चरण के होने वाले चुनाव में आज सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा अपना नामांकन आज करेंगे तो वही खूंटी से अर्जुन मुंडा कल अपना नामांकन करेंगे।

भाजपा ने गीता कोड़ा के नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया था। इस दौरान शहर के गांधी मैदान से कार्यकर्ता एकजुट होकर पदयात्रा करते हुए पहुचें।

Ranchi

Apr 22 2024, 13:37

रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कांग्रेस को कितना दिलाएगी यश

क्या रांची को मिल सकता है पहला महिला सांसद

रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार खत्म हुआ। कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी करते हुए रांची से यशवस्वनी सहाय को बनाया अपना उम्मीदवार। लोगों के मन में यह दुविधा है कि आखिर कौन है यशस्वनी? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत और रेखा सहाय की इकलौती बेटी है।यशस्वी की रूचि सोशल वर्क के साथ साथ थियेटर में भी रही है।

बता दे कि प्रारंभ में सुबोधकांत सहाय, टिकट की रेस में आगे चल रहे थे। पार्टी में ही उनकी उम्र और हेल्थ को लेकर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा शुरू हुई। भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद रामटहल चौधरी भी इस रेस में शामिल थे।

अपनी खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पांच दशक तक एक्टिव पॉलिटिक्स में रहे सुबोधकांत सहाय ने अपनी जगह बेटी यशस्विनी के नाम को आगे बढ़ा दिया। उनकी ओर से तर्क दिया गया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक एक भी कायस्थ जाति के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उनकी बेटी को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला ले लिया। अब इस फैसले से यह बात भी सामने आ रही है कि यशस्विनी अगर जीत हासिल करती है तो रांची को पहला महिला सांसद मिल सकता है।

इधर, रांची से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके रामटहल चौधरी ने भी टिकट की आस में ही कांग्रेस की सदस्यता ली थी। लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन उन्हें पार्टी में मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही चुनाव के बाद उन्हें सरकार-संगठन में एडजस्ट करने का भरोसा दिलाया गया है।

Ranchi

Apr 21 2024, 18:55

रांची में इंडी गठबंधन के समर्थक आपस में भिड़े, खूब चलीं कुर्सियां और डंडे, सिर भी फूटा


डेस्क: झारखंड के रांची में इंडी गठबंधन के समर्थकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। हालात ये हो गए कि आपस में खूब कुर्सियां और डंडे चले, जिसमें एक शख्स का सिर भी फट गया। मामला उलगुलान रैली के दौरान सामने आया। 

क्या है पूरा मामला?

रांची में उलगुलान रैली के दौरान इंडी गठबंधन के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, चतरा जिले के कांग्रेस कैंडिडेट के एन त्रिपाठी के भाई और चतरा जिले के ही RJD समर्थक आपस में ही भिड़ गए। इस मामले में के एन त्रिपाठी के भाई का सिर फट गया।

बता दें कि चतरा जिले में RJD अपना कैंडिडेट उतारना चाहती थी और RJD समर्थक इसको लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन कांग्रेस ने वहां अपना उम्मीदवार उतार दिया। उसी समय से चतरा के RJD समर्थकों में काफी निराशा है। इसी का नतीजा उलगुलान रैली में देखने को मिला, जहां RJD के समर्थक और के एन त्रिपाठी के भाई के समर्थक आपस में भिड़ गए। हालांकि इस दौरान जिस शख्स का सिर फटा, उसने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया।

Ranchi

Apr 21 2024, 18:33

रांची में इंडी गठबंधन के समर्थक आपस में भिड़े, खूब चलीं कुर्सियां और डंडे, सिर भी फूटा

डेस्क: झारखंड के रांची में इंडी गठबंधन के समर्थकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। हालात ये हो गए कि आपस में खूब कुर्सियां और डंडे चले, जिसमें एक शख्स का सिर भी फट गया। मामला उलगुलान रैली के दौरान सामने आया। 

क्या है पूरा मामला?

रांची में उलगुलान रैली के दौरान इंडी गठबंधन के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, चतरा जिले के कांग्रेस कैंडिडेट के एन त्रिपाठी के भाई और चतरा जिले के ही RJD समर्थक आपस में ही भिड़ गए। इस मामले में के एन त्रिपाठी के भाई का सिर फट गया।

बता दें कि चतरा जिले में RJD अपना कैंडिडेट उतारना चाहती थी और RJD समर्थक इसको लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन कांग्रेस ने वहां अपना उम्मीदवार उतार दिया। उसी समय से चतरा के RJD समर्थकों में काफी निराशा है। इसी का नतीजा उलगुलान रैली में देखने को मिला, जहां RJD के समर्थक और के एन त्रिपाठी के भाई के समर्थक आपस में भिड़ गए। हालांकि इस दौरान जिस शख्स का सिर फटा, उसने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया।

Ranchi

Apr 21 2024, 16:29

उलगुलान महा रैली में जुटा जन सैलाब, लोगो ने कहा केंद्र की सत्ता परिवर्तन का यह् शंखनाद है


लोगो ने कहा-हेमंत सोरेन को जेल से छोड़ना होगा, भाजपा 400 क्या 40 भी पार भी नही कर पाएगी

 रांची : उलगुलान न्याय महारैली ऐतिहासिक होने जा रहा है। रैली का आयोजन प्रभाततारा मैदान में किया गया है। जहा लोग झारखंड के गांव गांव से ल जुट रहे है। झारखंडी, आदिवासी, मूलवासी सहित समाज के हर वर्ग के लोग इस रैली में पहुंचे। लोगो ने कहा इस बार बदलाव् जरूर होगा।

यहां आए लोगो ने कहा कि हम इस रैली के माध्यम से बतायेंगे कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। भाजपा को शीर्षासन करायेंगे। उन्होंने कहा कि उलगुलान रैली परिवर्तन का शंखनाद करेगी। साथ ही लोगो ने एक स्वर में कहा कि हेमंत सोरेन जेल से छोड़ आएंगे। लोगो ने हेमंत सोरेन का मुखौटा लगाए यह संदेश देते नजर आए कि झारखंड में हर चेहरा हेमंत सोरेन का होगा।

Ranchi

Apr 20 2024, 19:45

झारखंड में बढ़ती गर्मी के रौद्र रूप को देखते हुए स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें क्या है नई टाइमिंग


रांची : झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू चलने के कारण स्कूलो के समय में बदलाव किया गया है। झाखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाओ करते हुए कह है कि अब KG से पांच तक की कक्षा सुबह सात बजे से 11 बजे तक और छह से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। इस दौरान प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं होगी। वहीं, मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि यह व्यवस्था 19 अप्रैल से 25 मई, 2023 तक लागू रहेगा।

Ranchi

Apr 20 2024, 19:44

उलगुलान रैली की तैयारी अंतिम चरण, जायजा लेने पहुंचे सीएम चंपई सोरेन, यहां देखें क्या कहा उन्होंने


केंद्र सरकार के तानाशाही पर उलगुलान का असर जरूर पड़ेगा : चंपई सोरेन

 रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल रविवार को आयोजित इंडिया एलाइंस द्वारा उलगुलान रैली की तैयारी अंतिम रूप में है। आयोजित स्थल पर महारैली को भव्य रूप देने की तैयारी जोरों शोर से चल रही है। बताया जाता है कि सारी तैयारियां पूरी हो गयी है अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 वही रैली की तैयारी का जायजा लेने सूबे के मुख्यमंत्री चंपाय सोरेन शनिवार शाम प्रभात तारा मैदान पहुंचे जहां उन्होंने पूरे मैदान का निरीक्षण किया , मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और कल इस रैली के माध्यम से राज्य के साथ साथ देश में बड़ा संदेश जाएगा। राज्य की जनता को यह बताने की कोशिश की जाएगी कि हमारा राज आदिवासी व मूल्य क्षेत्र है हम अपने आदिवासियों के हक और अधिकार हर हाल में दिलाएंगे। केंद्र सरकार के तानाशाही पर भी असर होगा।

बाइट , चंपई सोरेन झारखंड सीएम

उलगुलान न्याय महारैली को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इस रैली में राष्ट्रीय स्तर के कई नेता शामिल होंगे। जिसमें 14 नेताओं ने अपनी सहमति दे दी है। राष्ट्रीय स्तर के जो नेता शामिल होंगे उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका चुतर्वेदी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्लाह, ममता बनर्जी के प्रतिनिधि सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

अब देखने वाली बात होगी की दिल्ली और मुंबई के बाद झारखंड में होने वाली इस रैली पर इन नेताओं का कितना असर जनता के बीच होता है। एक मंच पर इंडिया गठबंधन के बड़े दिग्गजो का जमावड़ा कितना असर जनता के बीच छोड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Ranchi

Apr 20 2024, 17:58

क्रिकेट जगत के महान नायक सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची, झलक पानें को एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़


रांची : क्रिकेट जगत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रांची एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। जानकारी के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ओरमांझी में आयोजित होने वाले ‘सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन’ के फुटबॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। तेंदुलकर को देखने के लिए एयरपोर्ट पर आम लोगों की भीड़ भी देखी गई। बता दें कि सचिन तेंदुलकर भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। उनकी गिनती विश्व के महानतम खिलाड़ियों में किया जाता है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने पिछले साल उन्हें राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्ति किया था। दरअसल चुनाव लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने सचिन को राष्ट्रीय आइकॉन बनाया था। सचिन का चुनाव आयोग के साथ ये समझौता तीन साल के लिए है।

Ranchi

Apr 19 2024, 13:54

झारखंड 10वी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4लाख से ज्यादा बच्चो ने दी थी परीक्षा, 90.39% रहा रिजल्ट


झारखंड बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट आज 19 अप्रैल को जारी कर दिया है। जेएसी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएसी अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। इस बार माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 90.39% छात्र हुए पास। टॉप तीन में चार लड़कियों ने मारी बाजी।

छात्र अपना परिणाम देखने के लिए झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharhand.gov.in, jacresults.com, jac.nic.in पर अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।

इस साल झारखंड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 54.20 प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, 40.63 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड डिवीजन और 5.17 प्रतिशत छात्रों ने थर्ड डिवीजन में परीक्षा पास की है। इस साल लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 91% लड़कियां पास हुई हैं जबकि 89.70% लड़के पास हुए हैं। टॉप 3 में 4 लड़कियां है जो हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका स्कूल की है। झारखंड टॉपर ज्योत्सना ज्योति 99.2% मिला, 98.6% अंक के साथ सना संजरी दूसरे स्थान पर रही तो वही तीसरे स्थान के लिए करिश्मा-सृष्टि, सौम्या को 98.4% अंक मिले।

झारखंड काउंसिल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने कहा कि आम चुनाव को देखते हुए हम लोगों ने इस बार रिजल्ट पहले जारी कर दिया है। यह अन्य सालों के मुकाबले इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट जारी हुआ है।

Ranchi

Apr 18 2024, 21:40

अंबा प्रसाद ने भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं के ऊपर बदसलूकी करने का लगाया आरोप

बरकाकाना नया नगर में रामनवमी जुलूस में शामिल होने गई विधायक अंबा प्रसाद के साथ की गई बदसलूकी व सुरक्षाकर्मियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने हथियार लूटने की कोशिश करने पर विधायक अंबा प्रसाद का बड़ा बयान सामने आया है। घटना के दूसरे दिन विधायक अंबा प्रसाद ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी फिर से जग जाहिर हुई है, चुनाव नजदीक है इसीलिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता खुलकर गुंडागर्दी कर रहे हैं।

विधायक अंबा प्रसाद ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या भगवान् राम किसी दल विशेष के हो सकते हैं ? क्या उनके स्वागत में स्थानीय विधायक का उपस्थित होना अपराध है ? राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जीवन के हर संबंधों में उन्हें हम आदर्श के रूप में देखते हैं। अम्मा प्रसाद ने कहा कि मुझे यह कहते हुए तनिक भी संकोच नहीं है कि बरकाकाना में मंच पर उपस्थित एक पार्टी विशेष के कुछ मनचलों का व्यवहार कहीं से भी राम भक्तों का नहीं लग रहा था।

विधायक ने कहा कि पूजा समिति के कार्यकर्ता के द्वारा जब मुझे आशीर्वचन देने हेतु माइक प्रदान किया गया तो विरोधी लोगों ने उस कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट किया मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मेरे हाथों से माइक छीना गया। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्व त्यौहार के दौरान 100% उपस्थिति रही है, ऐसे में रामनवमी की शुभकामनाएं देने पहुंचने पर विरोधियों के द्वारा बदसलुकी किया गया, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से ठेल धकेल गाली गलौज एवं उनके हथियार तक लूटने का प्रयास किया गया। धार्मिक मंच का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया गया जहां एक महिला विधायक होने के बाद भी बुरा व्यवहार किया गया जबकि इनके बड़े-बड़े नेता महिला आरक्षण, महिला स्वतंत्रता, महिला स्वाधीनता की बात करते हैं, महिलाओं के रक्षा की बात करते हैं। मुझे एक महिला के रूप में एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी शक्ति का व अधिकारों का पूरा ज्ञान है।

विधायक ने पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने को कहा है। विधायक अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि जब स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ आजसू के कार्यकर्ता इस प्रकार की हरकत कर सकते हैं तो पूरे क्षेत्र वासियों के साथ क्या किया जाएगा यह चिंता व चिंतन का विषय है।